Monday, 22 September 2014

CBI seeks more time to clarify queries posed by Delhi

कोल ब्लॉक आवंटन मामले में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के खिलाफ मामला बंद करने के बाबत सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देने के लिए सीबीआइ ने कुछ और समय मांगा है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा था कि आखिर ऐसी कौन सी वजहें हैं जिनके तहत सीबीआइ को बिड़ला के खिलाफ मामला बंद करने की जल्दी है।

सीबीआइ का कहना है कि फिलहाल वह कोर्ट के आदेश पर कोई भी सप्लीमेंटरी फाइनल रिपोर्ट दायर नहीं कर रही है। मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआइ ने कोर्ट को बताया था कि बिड़ला के स्वामित्व वाली हिंडाल्को के आवेदन को देखने वाली निरीक्षण समिति की बैठकों के मूल मिनट्स गायब हैं। कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामलों में अपठनीय दस्तावेजों को डंप करने के सिलसिले में सीबीआइ को लताड़ लगाई थी।

No comments:

Post a Comment