Monday, 22 September 2014

OMG! Salman Khan's Six-Pack abs fakes in Ek Tha Tiger?

यह खबर सलमान खान के उन लाखों फैंस को निराश कर सकती है, जो उनकी बॉडी पर मरते हैं। आजकल एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि सलमान के सिक्स पैक एब्स असली नहीं है, बल्कि विजुअल इफेक्ट के जरिए फिल्म में दिखाए जाते हैं।

बताया जाता है कि यह वीडियो विजुअल इफेक्ट्स तैयार करने वाली कंपनी का है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक इस वीडियो को कंपनी के उस कर्मचारी ने लीक किया है, जिसे हाल में कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इसी कंपनी ने कबीर खान की फिल्म 'एक था टाइगर' का सलमान का शर्टलेस सीन में इफेक्ट्स डाले थे।

इस वीडियो में साफ तौर सलमान का पेट नजर आता है, सलमान के सिक्स पैक एब्स नहीं दिखते। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह विजुअल इफेक्ट्स के जरिए सलमान के सिक्‍स पैक एब्‍स बनाए गए।

No comments:

Post a Comment