Monday, 15 September 2014

Seven teachers suspended

पढ़ाने में लापरवाही बरतने पर उड़ीसा के कोरापुट जिले के सात शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से छह शिक्षक दसमंतपुर ब्लाक स्थित परजाबेड़ा हाईस्कूल के हैं जबकि एक शिक्षक माओइस्ट-हिट नारायणपटना ब्लाक स्थित ओड़िअपेन्था उच्च प्राथमिक स्कूल का है।

इन शिक्षकों के खिलाफ जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर जब जांच की गई तो इनकी लापरवाही सामने आई। जांच में पाया गया कि छात्रों को पढ़ाने में लापरवाही बरतने के साथ ही ये शिक्षक अपने अन्य कर्तव्यों का निर्वाह भी ठीक से नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को जांच पूरी होने के बाद उन्हें कोरापुट की जिलाधिकारी यामिनी सारंगी ने निलंबित कर दिया।

सारंगी ने बताया कि इन शिक्षकों की जगह अब नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। स्कूलों में छात्रों को पढ़ाना शिक्षकों की प्राथमिकता होती है। इस प्राथमिकता में की जाने वाली लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment