Monday, 22 September 2014

Chinese man offers to rent girlfriend to buy the new iPhone 6

 दुनिया में एप्पल आइफोन्स की दीवानगी किस कदर हावी है इसके अनेकों किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन एप्पल के नए मॉडल आइफोन-6 के लिए ऐसी दीवानगी शायद ही किसी ने सुनी होगी। चीन के एक छात्र पर आइफोन की दीवानगी कुछ इस कदर चढ़ गई कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ही किराए पर देने का फैसला कर डाला।

डेलीमेल के मुताबिक यह चौंकाने वाला अजीबोगरीब मामला चीन के शंघाई का है। जहां शोंगझियांग यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने एप्पल आइफोन 6 खरीदने के लिए अपनी अपनी गर्लंफ्रेंड को किराए पर देने की पेशकस की है। आइफोन के दीवाने इस छात्र ने इस बारे में सोशल मीडिया पर विज्ञापन भी दिया। इतना ही नहीं ये छात्र कॉलेज कैंपस में भी बैनर लगा कर इसका विज्ञापन कर रहा है।

इस खबर में सबसे दिलचस्प बात ये है कि आइफोन 6 खरीदने के लिए इस छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को किराए पर देने के लिए उसका रेट भी फिक्स कर दिया है। छात्र ने घंटे, दिन और महीने के हिसाब से रेट तय कर बैनर पर लिख दिया है। इसकी रेट लिस्ट के मुताबिक गर्लफ्रेंड को एक घंटे के लिए किराए पर ले जाने के लिए 10 चीनी येन, एक दिन के लिए 50 चीनी येन और एक महीने के लिए 500 चीनी येन देने होंगे।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि चीन में इस तरह के मामले अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। इससे पहले भी एक स्कूली छात्र ने आइफोन के लिए अपनी किडनी बेच दी थी, वहीं एक कपल ने अपनी नवजात बच्ची तक को बेच डाला था।

गौरतलब है कि एप्पल ने हाल ही में अपना आइफोन6 लॉन्च किया है। कंपनी आइफोन 6 को 4.7 इंच और 5.5 इंच के दो मॉडलों में लेकर आई है। फिलहाल इन दोनों मॉडल्स अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कुछ देशों में बिक्री के लिए जारी किये गए हैं। जल्द ही इसे भारत और चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment