Sunday, 21 September 2014

Meet the lookalike of Arjun Kapoor

इससे पहले कि आप ब्लैक टीशर्ट पहने इस युवक को बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर समझने की गलती कर बैठें, हम आपको बता देते हैं कि ये हैदराबाद के हितेश ग्वालानी हैं।

हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने वाले हितेश को देखकर बहुत लोग उन्हें अर्जुन कपूर समझ लेते हैं, लेकिन सबसे पहले उन्हें यह अहसास उनके एक अंकल ने कराया था। हितेश के मुताबिक, मेरे अंकल ने सबसे पहले मुझे बताया था कि मैं अर्जुन कपूर जैसा दिखता हूं।

हितेश ने बताया, 'मेरे एक टीचर ने मेरी फोटो अर्जुन कपूर की फोटो के साथ फेसबुक पर डाली तो लोग हम दोनों के बीच कनफ्यूज हो गए। जिम में वर्कआउट करते हुए भी मेरे पास कई लड़के यह पूछने आते थे कि क्या मैं अर्जुन कपूर हूं।'

अर्जुन कपूर जैसा दिखने के चलते लड़कियां भी हितेश के पीछे-पीछे जाती हैं। हितेश के मुताबिक, 'मेरे कई दोस्तों ने मेरा मोबाइल नंबर अर्जुन कपूर के नाम से ही सेव कर रखा है।' हितेश फिलहाल एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment