Monday, 15 September 2014

Give the proof, otherwise I will contempt, says chaubey

दवा घोटाले में अपने ऊपर लगे आरोपों से बिफरे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा सांसद अश्रि्वनी कुमार चौबे ने वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह पर मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। कहा कि रामधनी सिंह मेरे ऊपर लगाए आरोपों के संबंध में सात दिनों के अंदर सबूत दें। इस मुद्दे पर सरकार के तत्कालीन मुखिया (नीतीश कुमार) को गांधी मैदान में खुली बहस की चुनौती भी दी है। कहा कि इस खेल के पीछे नीतीश कुमार के साथ साये की तरह रहने वाला एक व्यक्ति है।

चौबे ने कहा कि 16 जून, 2013 को मैं जब केदारनाथ में मौत से जूझ रहा था तब मेरी खबर लेने की बजाय तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री के पद से मुझे बर्खास्त कर दिया। दवा खरीद के लिए अगस्त, 2013 में टेंडर निकाला गया। ऐसे में रामधनी सिंह द्वारा मेरे उपर संलिप्तता का आरोप लगाना हास्यास्पद है।

मुझे मालूम है कि इस खेल के पीछे कौन-कौन हैं। सरकार में कौन लोग कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं। कौन असली मुख्यमंत्री हैं। गांधी मैदान में बहस में मैं इनके नाम बताऊंगा। जनता को यह भी दिखाऊंगा कि मेरे कार्यकाल में किस संचिका पर किसके हस्ताक्षर हैं। चौबे पूरी तरह फट पड़े। यहां तक बोल दिए कि अगर किसी मां के लाल में दम है तो मेरे खिलाफ आरोप सिद्ध कर दिखाए। स्वास्थ्य मंत्री बिना जांच के ही नीतीश कुमार को क्लीन चिट दे रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment