Monday, 22 September 2014

Gen-next spacesuits to resemble a second skin

अंतरिक्ष यात्रियों को भविष्य में विभिन्न अंतरिक्ष अभियानों के दौरान भारी भरकम स्पेस सूट नहीं पहनना पड़ेगा। मेसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता अगली पीढ़ी का ऐसा स्पेस सूट विकसित कर रहे हैं जो अपेक्षाकृत काफी लचीला होगा और शरीर से पूरी तरह चिपक जाएगा। इसे शरीर की दूसरी त्वचा भी कह सकते हैं। परंपरागत स्पेस सूट सफेद रंग के वजनी, गैस के दबाव से बने हुए होते हैं।

नए स्पेस सूट की खासियतें

काफी हल्का होगा।

खींच कर पहना जाएगा।

इसमें तारों का संजाल होगा।

तारें पूरी तरह से खुल जाएंगी

तार खुलकर कवच बना देंगे।

नए सूट से आसानी

अंतरिक्ष में घूमने फिरने में आजादी

अंतरिक्षयात्री बखूबी काम कर सकेंगे।

खास कपड़े की तलाश

एमआइटी में प्रोफेसर डेवा न्यूमैन और उनके सहयोगी ऐसे कपड़े की तलाश में हैं, जिसमें नन्हीं तारों को जोड़ा जा सके, जो भीषण गर्मी व सर्दी के प्रति निष्क्रिय हो। यह शोध जर्नल आइईईई-एएसएमई में प्रकाशित हुआ है। 

No comments:

Post a Comment