Monday, 22 September 2014

Indian eves finish sixth in 10m Air Rifle Women's Team Finals

राही सरनोबत, अनीसा सैयद और हिना सिद्धू की भारतीय टीम ने 17वें एशियाई खेलों में निशानेबाजी में सोमवार को महिलाओं की 25 मी. स्पोर्ट्स पिस्टल निशानेबाजी में कांस्य पदक हासिल किया। भारत का निशानेबाजी में यह चौथा पदक है।

भारतीय महिला टीम 1729 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। स्पर्धा का स्वर्ण दक्षिण कोरिया ने 1748 अंकों के साथ तथा रजत चीन ने 1747 अंकों के साथ जीता। भारत की तरफ से राही ने 580 (289 तथा 291), अनीसा ने 577 (283 व 294) तथा हिना ने 572 (291 व 281) अंक बनाए।

भारतीय निशानेबाजों का इंचियोन एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी है। जीतू राय ने 50 मीटर फ्रीपिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था। श्वेता चौधरी ने 10 मी. एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता इसके बाद जीतू, समरेश जंग और प्रकाश नानजप्पा की टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।


No comments:

Post a Comment