Monday, 22 September 2014

Woman sets self, three daughters on fire in Tamil Nadu

दक्षिण भारत के रामनाथपुरम जिले की एक 38 वर्षीय महिला ने अपनी तीन बेटियों सहित खुद को आग लगा ली जिसमें तीनों बेटियों की मौत हो गई। महिला अब भी अस्पताल में जिंदगी से लड़ रही है। तीनों बेटियों की उम्र 10 से 18 साल के बीच बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला ने अपने रिक्शा चालक शराबी पति से तंग आकर यह कदम उठाया। उनके मुताबिक महिला ने पेट्रोल छिड़ककर तीनों बेटियों सहित खुद को आग लगा ली। इस घटना में दो बेटियों की मौत मौके पर ही हो गई तथा तीसरी बेटी की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई। महिला की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment