टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की नजर अगले वर्ष होने वाले विश्वकप पर टिकी है। इंग्लैंड के लंबे दौरे से लौटे शमी ने कहा कि वहां की पिच से काफी सीखने को मिला।
इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच के बाद एकदिवसीय मैचों की सीरीज व एक टी20 मैच खेलकर मोहम्मद शमी शुक्रवार को अपने गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचे थे। शनिवार को उन्होंने कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को 51 हजार रुपये का चेक भेजा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों पर आई विपदा की इस घड़ी में देशभर के लोगों को उनके साथ आना चाहिए। शनिवार रात को वह दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले जागरण से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरा उनके लिए काफी अहम रहा। वहां की पिचों से काफी कुछ सीखने को मिला। अब उनकी नजर अगले वर्ष होने वाले विश्वकप पर टिकी है। इसी को ध्यान में रखकर वह गेंदबाजी में और धार लाने की कोशिश कर रहे हैं।

Source: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment