Monday, 15 September 2014

No vat on cycle selling in uttar pradesh, says akhilesh

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कम कीमत वाली साइकिल की बिक्री वैट रहित करने का फैसला किया है। यह फैसला 3,500 रुपये से कम कीमत वाली साइकिलों पर लागू होगा। प्रदेश सरकार अब केंद्र सरकार से उत्तर प्रदेश में साइकिल की बिक्री पर सीएसटी भी हटाने की मांग करेगी।

माना जा रहा है कि आज लखनऊ में नीदरलैंड के राजदूत से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुलाकात से पहले साइकिल ट्रैक पर पहली दिक्कत के रूप में साइकिल को प्रदेश सरकार ने बिक्री से कर मुक्त करने का निर्णय लिया है। आज नीदरलैंड के राजदूत एल्फांसस स्टोलिंगा से मुलाकात के पहले ही सीएम अखिलेश यादव ने साइकिल की बिक्री को कर मुक्त पर अपने प्रदेश में निवेश का मजबूत आधार बना लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश सहित हमारे प्रदेश में आबादी का एक बड़ा हिस्सा साइकिल का इस्तेमाल अपने जरूरी कामकाज के लिए करता है। किसान, मेहनतकश, नौजवान, छात्र और गरीब के लिए यह आवागमन का सबसे सस्ता साधन है। इस सवारी का इस्तेमाल ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाली आम जनता करती है। गरीब और कमजोर वगरें के आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए इन वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने साइकिल की कीमत को घटाने का यह फैसला किया है।

इसके अलावा यह सवारी पर्यावरण के नजरिए से भी अनुकूल है क्योंकि यह इकलौता वाहन है जिससे प्रदूषण नहीं होता। उनका मानना है नियमित रूप से साइकिल चलाने वाला व्यक्ति सेहतमन्द भी रहता है।

No comments:

Post a Comment