Monday, 22 September 2014

Irani guys get punished for dancing in tehran

क्या आपको डांस करना आता है। अगर आता है तो सावधान हो जाइऐ। क्योंकि ईरान में डांस करने की वजह से कुछ लोगों को ऐसी सजा सुनाई गई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

जी हां, ईरान की राजधानी तेहरान में अमरीकी गायक फेरेल विलियम्स के गीत 'हैप्पी' पर थिरकने के लिए छह ईरानी युवाओं को 91 कोड़े और एक वर्ष के जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि उन्हें अभी ये सजा दी नहीं गई है। उनके वकील का कहना है कि यह सजा तीन वर्ष के लिए निलंबित रखी गई है। यानी उन्हें तब तक जेल नहीं होगी जब तक वे दोबारा आदेश का उल्लंघन नहीं करते।

ईरान में महिला और पुरुषों का एक साथ डांस करना और महिलाओं का बिना स्कार्फ के लोगों के सामने आना इस्लामी कानून का उल्लंघन माना जाता है।

समाचार एजेंसी ईरान वायर ने वकील फर्शीद रफूगरन के हवाले से कहा कि वीडियो में दिखने वाले अधिकांश लोगों को छह महीने और केवल एक सदस्य को एक साल की सजा सुनाई गई है। वहीं इस वर्ष ऑस्कर के लिए नामित इस गीत के गायक फेरेल विलियम्स ने इस घटना पर कहा कि लोगों को ख़ुशी फैलाने के लिए गिरफ्तार करना दुखद है। 

No comments:

Post a Comment